साधु की हत्या के बाद बांग्लादेश में तीन हजार लोग गिरफ्तार

बांग्लादेशढाका: बांग्लादेश में हिन्दू साधु की हत्या के बाद चले अभियान में तीन हजार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजधानी ढाका पुलिस उप महानिरीक्षक एकेएम शहीदुर रहमान ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ शुक्रवार से शुरू किए गए अभियान के शुरुआती 24 घंटों में 37 संदिग्ध आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बांग्लादेश में बढ़ता आतंक

पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि सप्ताह भर लंबे अभियान का उद्देश्य देशभर में चल रहे आतंकवादी नेटवर्कों को ध्वस्त करना है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ढाका से लगभग 216 किलोमीटर दूर पाबना जिले में एक हिन्दू पुजारी की हत्या कर दी गई थी। देश में हाल के वर्षों में हिंसक वारदातें बढ़ी हैं।

इससे पहले भी अल्पसंख्‍यकों और लेखकों की हत्या के मामले सामने आए हैं। इस मामले में अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश की किरकिरी होने के बाद सरकार ने सख्‍त रुख अपनाया। इसके बाद से ही पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है।

LIVE TV