प्रा‍कृतिक आपदा से चीन में 51 और इंडोनेशिया में 56 मरे

प्राकृतिक आपदा बीजिंग/जकार्ता। चीन और इंडो‍नेशिया में प्राकृतिक आपदा से भारी जन धन की हानि हुई है। चीन में आंधी-तूफान और बारिश से गुरुवार को कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जियांगशु प्रांत व यानचेंग शहर के हिस्सों में भारी बारिश, आंधी व तूफान ने कहर बरपाया, जिससे कई घर तबाह हो गए।

प्राकृतिक आपदा  से तबाह हुआ इंडोनेशिया

वहीं इंडोनेशिया के जावा प्रांत में 19 जून को भूस्खलन और बाढ़ के कारण होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। 22 लोग घायल हुए हैं और नौ अभी भी लापता हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राकृतिक आपदाओं के कारण 143 से भी ज्यादा घर और कई बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब 395 ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि राहत कार्य जारी है जिसमें सेना के जवान, पुलिस, स्वयंसेवी और स्थानीय खोज और बचाव कार्यालय के लोग शामिल हैं। प्रांत में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति और गंभार हो गई है।

LIVE TV