परवेज मुशर्रफ ने उगला जहर, भारत को दी जवाबी धमकी

पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफवॉशिंगटन: पाकिस्तानी सेना के पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ ने एक बार फिर जहर उगला है| उन्होंने सर्जिकल अटैक के बाद भारत की ओर से दिए गए कड़े बयानों के जवाब में जवाबी धमकी देने की बात कही है|

मुशर्रफ वॉशिंगटन आईडियाज फोरम में बोल रहे थे| एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मैं होता तो भारत को जवाबी धमकी जरूर देता|

पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ की जवाबी धमकी

मुशर्रफ ने कहा कि भारत हमें डरा रहा है| वह हम पर अपनी पसंद के वक्त और जगह पर हमला करने की बात कर रहा है| यह किसी और ने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, सैन्य जनरल, सैन्य अभियान महानिदेशक ने कहा है|

उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है| भारत को ऐसी धमकियां नहीं देनी चाहिए थी| भारत युद्ध को बढ़ावा दे रहा है तो यही सही| हम भी अपने वक्त और पसंद की जगह पर हमला करेंगे|

 

LIVE TV