आतंकियों के तलवे चाट रहे नवाज की हवा टाईट, पाकिस्तानियों ने घर में घुसकर सिखाया कायदा

पाकिस्तान के खिलाफइस्लामाबाद। पाकिस्तान के खिलाफ इस्लामाबाद में आवाज उठाई गई। यहाँ की जनता उनके जुल्म ओ सितम की दास्ताँ बयान कर रही है। इस आवाज में एक चीज ख़ास यह है कि आवाज उठाने वाले यह लोग पाकिस्तान के चंगुल से आजाद होने की मांग कर रहे हैं। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सभी मिलकर धरनाप्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें ये मौक़ा है ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ का, जिसे पाकिस्तान द्वारा हर साल 5 फरवरी को मनाया जाता है।

पाकिस्तान के खिलाफ इस्लामाबाद   

आजादी की मांग को लेकर आवाज बुलंद करने वाले यह लोग पाक आधिकृत कश्मीर के हैं। इस मौके पर लोगों ने पाक हुक्मरानों और ISI पर जुल्म ढाने का आरोप लगाया।

आपको बता दें कि पिछले कई हफ्तों से पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में लोग अब खुलकर पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहे हैं। वहां पाक अफसरशाही के जुल्म से तंग आकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को कश्मीर सॉलिडैरिटी डे के मौके पर पीओके में जमकर आजादी के नारे लगे।

लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी हुक्मरानों और आईएसआई ने पीओके में जुल्म की इंतेहा कर रखी है। यहां नागरिकों की आजादी छीनी जा रही है।

लोगों का कहना है कि यहाँ न बोलने की आजादी है, ना ही लिखने की। लोगों का कहना है कि स्थानीय पत्रकारों को सच छापने पर पाबंदी लगाई जाती है। उन्हें टॉर्चर किया जाता है। यहां सरे आम मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

पीओके में आए दिन पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रदर्शन होते रहे हैं। पाकिस्तान की सरकार इसे बर्बरता से दबाती भी रही है।

पिछले साल कोटली इलाके में अक्टूबर के महीने में आर्मी और आईएसआई की ज्यादती के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे थे।

लोगों ने नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। सितंबर 2015 में भी यहां के लोग भारत के सपोर्ट में खड़े हुए थे।

पिछले साल 14 अगस्त को गिलगित-बाल्तिस्तान और बलूचिस्तान में पाकिस्तान सरकार और सेना का विरोध हुआ था।

इतना ही नहीं पाक सेना के लिए ‘गो बैक’ के नारे लगाए गए थे। जिसके बाद 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट किया गया था।

यहाँ के लोग कई बार आरोप लगाते रहे हैं कि पाकिस्तानी फ़ौज ह्यूमन राइट्स की धज्जियां उड़ाती है। यहाँ के लोगों के मुंह से अक्सर सुना जाता है कि वे यहाँ नहीं रहना चाहते। इस नरक से आजाद होकर वे भारत में शामिल हो जाना चाहते हैं।

LIVE TV