ये है दुनिया की सबसे छोटी गाय, जिसे देख CM योगी भी हो गये हैरान …

नई दिल्ली। अभी तक आपने दुनिया के सबसे छोटे आदमी या फिर सबसे छोटी महिला के बारे में ही सुना या पढ़ा होगा, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे छोटी गाय के बारे में बताने जा रहे है।
ये है दुनिया की सबसे छोटी गाय
दरअसल, यूनाइटेड स्टेट में एक अजीबोगरीब गाय को देखकर लोग हैरान हैं। सामान्य गायों की तुलना में इस गाय का वजन 4.5 किलोग्राम है। इस गाय को दुनिया की सबसे छोटी गाय कहा जा रहा है।

इस गाय का वजन सामान्य गायों के सिर्फ 10वें हिस्से के बराबर है। इस गाय का नाम लिलो बिल है। इस बछड़े के जन्म के बाद उसे तुरंत यूएस स्थित मिसिसिप्पी स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन ले जाया गया।

गाय के मालिक को आशंका थी कि यह गाय बीमार हो सकती है। लेकिन यहां अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि यह गाय पूरी तरह से स्वस्थ है बस फर्क इतना है कि यह सामान्य गायों की तुलना में छोटी है। दुनिया की सबसे छोटी गाय देख सब रह गए हैरान अस्पताल में इस गाय को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।

चिकित्सक ने इस गाय की एक तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि कभी-कभी ऐसे मामले आते हैं जो हमारे दिमाग को अचरज में डाल देते हैं।

लिलो बिल भी इनमें से एक है। इसका वजन नए जन्म लेने वाले गायों के वजन का 10वां हिस्सा है। हालांकि चिकिस्तक अभी भी इस बात पर रिसर्च कर रहे हैं आखिर यह गाय इतनी छोटी क्यों है। इधर फेसबुक पर कई लोगों ने इस गाय की तस्वीर को देखा है।
जानिए चेन्नई में “जय और वीरू” की तरह रहने वाले दो पक्के दोस्तो के इरादे…
इतना ही नहीं जल्दी ही इसपर एक हैशटैग भी बन गया। कई लोगों ने इस गाय को देखकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद खूबसूरत और प्यारा करार दिया है।
राजस्थान में दो-तिहाई कांग्रेस विधायक सचिन पायलट को CM बनाने के पक्ष में
कुछ लोगों ने तो लिलो बिल के लिए एक अलग फेसबुक पेज बनाने की नसीहत देते हुए कहा कि इससे हमें उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। लिलो बिल के पैदा होने के बाद उसका वजन सिर्फ 10 पाउंड था।

LIVE TV