दबंग दरिंदों ने महिला से की दरिंदगी की हद पार !…

रिपोर्ट – विपिन शर्मा

उन्नाव: जनपद में महिला अपराध थमने का नाम नही ले रहे हैं | बेखौफ अपराधी खुलेआम महिलाओ को अपना निशाना बना घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है |

ताज़ा मामला कोतवाली बांगरमऊ क्षेत्र के बलदेव पुरवा गांव का है जहां एक महिला के साथ दरिंदगी की इंतेहा पार की गई | गांव के ही रहने वाले दबंगो ने पहले तो मामूली विवाद के बाद गांव की ही रहने वाली बिलासा को जमकर पीटा |

महिला ने जब अपने साथ हो रही घटना को विरोध किया तो इन दबंगो में पहले तो महिला की आंखों और गुप्तांग में मिर्च डाल दी | सभी दबंग मौके से फरार हो गए | स्थानीय लोगों ने महिला को सीएचसी में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उन्नाव में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है कि मामूली विवाद के बाद गांव के रहने वाले दबंगो ने पहले तो एक महिला को बड़ी बेरहमी से पीटा फिर महिला ने जब अपने साथ हुई घटना का विरोध किया तो दबंगों को ये नागवार गुजरा |

 

इन बच्चियों की अनोखी पहल ! पेड़ पर चढ़ कर रखती हैं पक्षियों के लिए पानी …

 

अधमरी हो चुकी महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए दबंगो ने महिला के गुप्तांग और आंखों में मिर्च डाल दी |   महिला को मरणासन्न हालत में वही छोड़कर सभी दरिन्दे मौके से फरार हो गए |

जिसके बाद गांव के ही रहने वाले लोगों ने पीड़ित महिला को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती करवाया | जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया |

सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि महिला को गम्भीर हालात में भर्ती करवाया गया था | महिला की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल भेज दिया गया है |

डॉक्टर ने बताया कि महिला को काफी तकलीफ है | उन्नाव पुलिस भले ही महिला सुरक्षा के लाख दावे कर ले, लेकिन हकीकत का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नही की है | सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब भी दूर हैं |

 

LIVE TV