डोनाल्ड ट्रंप का पांचवां शिकार बनी ये महिला, रियलिटी शो में करते थे ‘रेप’

डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को सिर्फ एक महीना बाकी है और ऐसे में आए दिन किसी न किसी महिला का मीडिया के सामने आकर ट्रंप पर आरोप लगाना उनकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। ताज़ा मामला अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर से सामने आया है, जहां समर जरवॉस नाम की महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्रंप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अगर यह मामला कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसा तो ट्रंप पर रेप के चार्जेज भी लग सकते हैं। अमेरिका के कानून के मुताबिक किसी महिला का जबरन यौन उत्पीड़न रेप के दायरे में आता है।

समर जरवॉस रिपब्लिकल पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप के रियलिटी शो ‘द अपरेंटिस’ की पूर्व प्रतियोगी हैं। उनका कहना है कि शो के दौरान ट्रंप ने कई बार उन्हें जबरन होठों पर किस किया। जरवॉस ने अपने दर्द को मीडिया के सामने रोते हुए रखा। उन्होंने बताया कि बेवरी हिल्स में ट्रंप ने उन्हें कई बार जबरदस्ती किस किया।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं। दो दिन पहले राशेल क्रुक्स नाम कि एक महिला ने ट्रंप पर उन्हें जबरन किस करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वर्ष 2005 की घटना बताई है, जब वह ट्रंप टावर में एक कंपनी में काम करती थीं। तब राशेल 22 वर्ष की थीं। उस समय ट्रंप और राशेल एक लिफ्ट में थे। जब राशेल ने उनसे हाथ मिलाना चाहा तो ट्रंप ने उन्हें सीधे मुंह पर किस किया।

इससे पहले 74 वर्षीय जेसिका लीड्स ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा था कि लगभग 30 साल पहले हम लोग विमान में एक-दूसरे के पास बैठे थे तो ट्रंप ने मेरी स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश की थी। ट्रंप मेरे शरीर के हर हिस्से को दबा रहे थे। बता दें कि इससे पहले मिस अमेरिका की प्रतियोगी ने भी ट्रंप पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया था।

वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने इन बातों को कालपनिक बताया है। उन्होंने कहा कि ये सब बस उनकी छवि को खराब करने कि लिए किया जा रहा है।

 

LIVE TV