डिज्नी वन्‍डर क्रूज से दूर रहिएगा, यहां होता है रेप

डिज्नी वन्‍डर क्रूजअलामी। डिज्नी वन्‍डर क्रूज जहाज पर दूसरी बार एक बड़ी वारदात हुई है। क्रूज की एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसी के साथी ने उसका रेप कर दिया। ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब इस क्रूज का कोई मामला सामने आया है। इस ताजा मामले के तकरीबन पांच साल पहले भी एक स्‍टाफ मेम्‍बर क्रूज से गायब हो गया था, जिसका पता आज तक नहीं चल सका है।

यह 934 फिट लम्‍बा क्रूज ऐसी किसी भी घटना को पूरी तरह खारिज करता आ रहा है कि क्रूज से कोई भी ब्रिटिश लड़की गायब हुई है। लेकिन अब महिला ने खुद स्‍वीकार किया है कि उसके साथ इस जहाज पर रेप किया गया है।

दरअसल महिला ने कैन्‍डिज के पुलिसवालों को जानकारी देते हुए कहा कि उसके एक साथी ने उससे सम्बन्ध बनाने की बात की थी लेकिन उसने मना कर दिया था। इसके बावजूद अगली वह अपने आपको उस शख्‍स के साथ पाती है।

इस जानकारी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पिछली रात एक 28 साल का व्‍यक्‍ति, जो कि सेंट लूसिआ के कैरेबियन से है। इस व्‍यक्‍ति को जेल में डाल दिया गया क्‍योंकि जज ने इसको जमानत देने से मना कर दिया।

इस पर आरोप लगा है कि इसने क्रूज पर महिला के साथ रेप करने की कोशिश की थी। लेकिन इनके एक करीबी ने कहा कि यह दोनों प्रेमी जोड़े हैं और दो सप्‍ताह से न जानें कितने मौकों पर सेक्‍स कर चुके हैं।

लेकिन महिला ने दावा किया है कि उस आदमी ने उसके साथ सम्बन्ध बनाए हैं। इसपर पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

LIVE TV