डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, वरना ये खाना बन सकता है काल

डायबिटीज की परेशानी लोगों में तेजी से पैर पसार रही है। आपको अपने आस-पास कई लोग मिल जाएंगे जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं। जो लोग इस परेशानी से पीड़ित होते हैं, उन्हें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

डायबिटीज

डायबिटीज से ग्रसित कुछ लोग ऐसी बहुत सारी चीजों का सेवन करते हैं जो उन्हें लगता है उनके लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। आज हम आपको बताएंगे डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें।

बड़ी बहस : अदभुत, अजर, अमर, हार न मानने वाले अटल

डायबिटीज के पेशेंट्स को जमीन के नीचे उगने वाली चीजों को अपनी डाइट से दूर रखना चाहिए। उन्हें अरबी, शकरकंदी, आलू आदि के सेवन से बिल्कुल बचना चाहिए। अगर कई बार आपका मन कर भी रहा हो तो आप बहुत कम मात्रा में इसके सेवन करें।

हम सब जानते हैं कि ड्राई फ्रूट का सेवन हमारे लिए अच्छा होता है, लेकिन डायबिटीज के पेशेंट्स को इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आपका कभी खाने का मन कर भी रहा है तो अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट को रात को एक कटोरी में पानी में भिगोकर रख दें। आप सुबह इन्हें खा सकते हैं।

LIVE TV