कैदी बंद का तीसरा गाना ‘जुनूनी’ लॉन्‍च, दिखा निगाहों-निगाहों वाला प्यार

जुनूनीमुंबई। फिल्‍म ‘कैदी बंद’ का नया गाना जुनूनी लॉन्‍च हुआ है। जुनूनी फिल्‍म का तीसरा गाना है। फिल्‍म के तीसरे गाने में आदर जैन और आन्‍या सिंह के बीच निगाहों-निगाहों वाला प्‍यार दिखा हैं।

तीसरे गाने जुनूनी को अरिजीत सिंह और याशिता शर्मा ने गाया है। गाने के बोल अच्‍छे हैं। गाने के बोल सिद्धांत और कौसर मुनीर ने लिखे हैं। वहीं अमित त्रिवेदी ने गाने की धुन क्रिएट की है।

यह भी पढ़ें: तीसरे गाने में दिखी क्‍यू‍टीफुल कृति की ‘ट्विस्‍ट कमरिया’

इससे पहले फिल्‍म ‘कैदी बंद’ का ऑडियो जूकबॉक्‍स लॉन्‍च हो चुका है। ऑडियो जूक बॉक्‍स में फिल्‍म ‘कैदी बंद’ के 9 गाने सुनने को मिले हैं।

अबतक फिल्‍म के दो गानों के वीडियो लॉन्‍च हो चुके हैं। ‘आई एम इंडिया’ और ‘हलचल’ फिल्‍म के शुरुआती दो गाने हैं।

ऑडि‍यो जूकबॉक्‍स और तीसरे गाने के वीडियो के आलावा फिल्‍म के कई पोस्‍टर लॉन्‍च हो चुके हैं। साथ ही फिल्‍म कैदी बंद का ट्रेलर भी लॉन्‍च हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  वीडियो: जिम ट्रेनर ने नहीं जाने दिया वरुण को ‘टॉयलेट’

आदर जैन और आन्या सिंह भी यशराज फिल्म की नई खोज के रूप में सामने आए हैं। आदर और आन्या फिल्म ‘कैदी बंद’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सात अंडर ट्रायल कैदियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म कैदी बंद पर्दे पर 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

 

LIVE TV