जानिए 19 जून 2020 का राशिफल, वृष राशि में होगी आर्थिक मामले में प्रगति

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 11:02 बजे से रात्रि 11:28 बजे तक।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।

वृष: मैत्री संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। शासन सत्ता से व्यर्थ के तनाव और विवाद न उत्पन्न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क: रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जो उचित नहीं है। समझौता करना ही हितकर होगा, जिससे पारिवारिक वातावरण ठीक रहे।

कन्या: रिश्तों में समझौते की स्थिति हितकर होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम कतई न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी व्यर्थ की परेशानी रहेगी। ईश्वर की आराधना करें।

वृश्चिक: कोई ऐसा कार्य न करें। खासतौर से रुपए-पैसे के लेन-देन में। जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। अहंकार पर नियंत्रण रखना ही हितकर होगा।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आर्थिक मामलों में प्रगति देगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहें।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। तकीनक के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

LIVE TV