जबरन शराब पिलाकर पाक में 13 वर्षीय हिन्दू लड़की के साथ दुष्कर्म,अपहरण कर दिया घटना को अंजाम

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जबरन शराब पिलाकर 13 वर्षीय हिंदू लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह वारदात प्रांत के टांडो मुहम्मद खान जिले में 7 जून की है।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित लड़की अपने घर से सामान खरीदने गई थी। इस दौरान दो आरोपियों ने उसे अपने पास बुलाया और जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

baby_rape

पीड़ित लड़की के घर नहीं लौटने पर उसके पिता और भाई ने उसे खोजना शुरू किया। नजदीक की चीनी मिल के निकट एक मैदान में लड़की उन्हें बेहोशी की हालत में मिली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तार किया है। अदालत ने शनिवार को दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

किडनी रैकेट मामले में SIT ने दिल्ली के पुष्पावती सिंहानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट (PSRI) अस्पताल के CEO को लिया हिरासत में !

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की को हैदराबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। होश में आने पर लड़की ने आपबीती बताई। जिले के एसएसपी जुल्फिकार तालपुर ने बताया कि आगे की जांच के लिए लड़की और आरोपियों के डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। दोषियों को सजा मिलेगी।

LIVE TV