गूगल मैप पर भरोसा कर गलत जगह लेकर पहुंच गए बारात, ले रहे थे गिफ्त तभी…

कई बार तकनीकि पर ज्यादा भरोसा भी आपके लिए हानिकारक साबित हो जाता है। कुछ ऐसा ही इंडोनेशिया में देखने को मिला है। जहां एक दूल्हे ने बारात के साथ दुल्हन के घर पहुंचने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया। लेकिन बारात किसी और के घर पहुंच गयी। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे घर में भी शादी थी और बारात का इंतजार हो रहा है। वक्त रहते यह गड़बड़ी सामने आ गयी और गलत शादी होते-होते बच गयी।

इंडोनेशियाई मीडिया के मुताबिक एक व्यक्ति को सेंट्रल जावा के लोसारी गांव पहुंचना था। गूगल मैप की वजह से वह बारात लेकर जेंगकोल पहुंच गया। इत्तेफाक से वहां मारिया उल्फा और बुरहान की सिद्दीकी की शादी होनी थी। जहां दूल्हे का इंतजार हो रहा था।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया, नाश्ता पानी करवाया और एक दूसरे को तोहफे दिए जाने लगे। इसी दौरान एक सदस्य ने गलती पकड़ ली। जिसके बाद लोगों ने माफी मांगते हुए कहा कि वह गूगल मैप की वजह से गलत घर में आ गए हैं। इसके बाद वह सही जगह पहुंचे। इस दौरान जब दुल्हन मारिया के परिजनों ने दूल्हे बुरहान सिद्दीकी के परिजनों से बात की तो पता चला कि वह लोग रास्ते में कहीं रुक गए हैं जिसकी वजह से उन्हें आने में कुछ देरी होगी।

LIVE TV