कैंसर को जड़ से निकाल फेंकेगी ये टिक्की

कुछ चटपटा खाने का मन होता है तो आमतौर पर हम पानी-बताशे और आलू-टिक्‍की खाना पसंद करते हैं। इनके अलावा आप नॉन वेज खाते हैं तो एग रोल वगैरह खा लेते हैं। लेकिन फिर भी कुछ हटकर खाने का मन करता है। ये सब खाने के बाद भी लगता है कि काश कुछ नया खाने को मिले। ऐसे में आप चाहें तो ये अनोखी टिक्की ट्राई कर सकती हैं।

मछली की टिक्‍की

टेस्‍ट को बदलने के लिए ये बहुत ही अच्‍छी है। ये बनाने में आसान भी होती है। इतना ही नहीं ये सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है। आज हम आपको मछली की टिक्‍की बनाना सिखाएंगे। मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपको कई तरह के कैंसर से लड़ने में मदद करता है। दिल को दुरुस्‍त रखने में, दिमाग तेज करने में और तनाव से दूर रखने में ये कारगर सिद्ध होता है।

मछली की टिक्‍की

सामग्री-

  • मछली- 200 ग्राम (बिना कांटे वाली)
  • प्याज- 3
  • अदरक- 12 -14 ग्राम
  • लहसुन- 4 कलियाँ
  • घी या तेल- आवश्यकतानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

हाई कोर्ट भर्ती : इन पदों पर निकली भर्तियां, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

मछली की टिक्की बनाने की विधि-

  • बिना कांटे वाली मछली को अच्‍छे से पानी से कई बार धुल लें। पानी से धुलने के बाद इसे नमक और हल्‍दी लगाकर भी अच्‍छे से धुल लें।
  • इसे अच्‍छे धुलने के बाद इसमें सिरका लगाकर छोड़ दें।
  • एक बर्तन में अदरक, प्‍याज और लहसुन का पेस्‍ट तैयार कर लें। इस पेस्‍ट में नमक और हल्‍दी मिला लें।
  • इस मिक्‍सचर को गहरे बर्तन में डालें। इसमें मछली के टुकड़े डाल दें।
  • मछली के टुकड़ों को पेस्‍ट में अच्‍छे से लपेटकर एक घंटे के लिए उसी बर्तन में रखकर छोड़ दें।
  • एक घंटे बाद इन मछली के टुकड़ों को आप सींक में लगाकर तंदूर में भून लें।
  • आप चाहें तो इसे ओवन/माइक्रोवेव में भी भून सकती हैं।
  • अगर आपके पास ये दोनों सुविधा उपलब्‍द्ध नहीं है तो आप इसे कढ़ाई में डीप फ्राई भी कर सकती हैं।
  • तैयार है मसालेदार, गरमा गरम मछली की टिक्‍की। चटपटी चटनी के साथ इसे सर्व करें।
  • इसे आप चाय के साथ सूखा भी खा सकते हैं। चाहें तों इसे रोटी और सलाद के साथ भी नोश फरमा सकते हैं।

LIVE TV