केंद्रीय मंत्री ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, बोले घर-घर घूमे या दर-दर

केंद्रीय मंत्री (Union Minister of Rural Development and Panchayat Raj) गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, इससे उनकी पार्टी (Congress) को कोई फायदा नहीं होगा। उनका कहना था कि जनता का विश्वास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर है।

उत्तर प्रदेश में प्रियंका के घर-घर जाने के बारे में यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस एवं प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि जो विकास के नाम पर शून्य हो, अब वह घर-घर घूमे या दर-दर, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सबकी सरकारों को देखा है, लेकिन उनका विश्वास योगी, मोदी और भाजपा पर है।

सिंह ने गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह लोकतंत्र है और सबको घर-घर जाने का अधिकार है। लेकिन जिस पार्टी ने बरसों-बरस राज किया, उसने उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या कर दी वह इस बात से ही पता चलता है कि अमेठी गांधी परिवार की खानदानी सीट रही है और वहां कांग्रेस राज में जिला कलेक्टर कार्यालय (District Collector Office) तक नहीं खुल पाया। जब भाजपा नेता स्मृति ईरानी वहां से चुनी गई, तब हमने खुलवाया.’ उन्होंने ये भी दावा किया कि, ‘हम उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधान सभा चुनाव (Assembly elections) में 2017 से अधिक सीटें जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे.’

यह भी पढ़े: Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहरों का प्रकोप, जानें कब तक मिलेगी राहत

LIVE TV