कोरोना वायरस का कहर, एयर इंडिया की फ्लाइट से 323 भारतीय किए गए एयरलिफ्ट

दिल्ली। भारत आजकल अपने नागरिकों को स्वदेश लाने की तैयारी कर रहा है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट चीन से 323 भारतीय और 7 मालदीव के नागरिकों को भारत लाया जा चुका है। करीब 654 लोगों को भारत लाया जा चुका है।

एयर इंडिया

शनिवार को एयरइंडिया की स्पेशल फ्लाइट से 324 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया। एअर इंडिया ने अब तक नयी दिल्ली से वुहान के लिए दो बार उड़ान भरी है। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 304 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 14,380 मामले सामने आ चुके हैं।

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने ट्वीट किया, ‘‘एअर इंडिया की दूसरी उड़ान वुहान से 323 भारतीय और मालदीव के सात नागरिकों के साथ रवाना हुआ.

उत्तर प्रदेश की सुबह गोली की गूंज से गुलजार हुई, हिंदू महासभा के अध्यक्ष की गोली से मौत

चीन के विदेश मंत्रालय और हुबेई के स्थानीय अधिकारियों का एक बार फिर आभार.’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं बीजिंग में भारतीय दूतावास, हुबेई प्रांत के स्थानीय अधिकारियों और यात्रियों का शुक्रिया अदा करता हूं।

जिन्होंने लगातार करीब 96 घंटे तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पेचीदा एयरलिफ्ट  हमारे लिए किया.’’

LIVE TV