इस खास जगह से आएंगे फूल, जिनसे सजेगा रामलला का भव्य दरबार

अयोध्या. अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि के भूमि पूजन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। संपूर्ण अयोध्या में उत्सव जैसा माहोल है। जिसके चलते पूरी अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है। राम जन्मभूमि सहित रामलला के अस्थाई मंदिर को देश- विदेश के फूलों से सजाया जाएगा।आपको बता दें, मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी के लिए पूरे परिसर को रंगोली औऱ फूलों से सजाए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है।

परिसर के मुख्य द्वार से लेकर रामलला के अस्थाई मंदिर तक फूलों से सुसज्जित किया जाएगा जिसके लिए दिल्ली कोलकाता सहित थाईलैंड से बड़ी संख्या में फूलों को मंगाया गया है। इसके साथ ही पूरे मंदिर परिसर में फूल रंग से रंगोली बनाने का भी कार्य पूरी कुशलता से हो रहा है। इसकी ज़िम्मेदारीअयोध्या के पिंटू माझी ने ली है। पिंटू मांझी के मुताबिक कलकत्ता से गेंदा 50 कुन्तल, दिल्ली से टाटारोज , विष्णुकामता नीला रंग सहित थाईलैंड से 1 लाख पीस आर्केट, 1लाख पीस जारवेला मंगाया गया है।

LIVE TV