आप का दिन मंगलमय हो, 25 मई, दिन-बुधवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय), दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक, तिथि-चतुर्थी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज के दिन कार्यक्षेत्र में एक व्यक्ति से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें।
शुभ रंग-हरा

वृष:-आज आपको मित्रों और प्रियजनों से सहयोग प्राप्त होगा। विचारों में नवीनता आएगी। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप श्वेत पुष्पों द्वारा सूर्य को अर्घ्‍य दें, अच्छा होगा।
शुभ रंग-श्वेत

मिथुन:-आज के दिन सामाजिक जीवन में जानी-मानी शख्सियतों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गतिशीलता बनी रहेगी।
सुझाव:-आज आप किसी की निन्दा करने से बचें, बेहतर होगा।
शुभ रंग-पीला

कर्क:-आज आपके जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाद-विवाद से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सुझाव:-आज आप किसी सामाजिक कार्य में सहयोग करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-हल्का पीला

सिंह:-आज आप अपने अनुभव एवं विशेषताओं से व्यापारिक और व्यावसायिक मामलों का समाधान करने में सफल रहेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी।
सुझाव:-कुसंगति का त्याग करें, बेहतर होगा।
शुभ रंग-हरा

कन्या:-आज के दिन जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है।
सुझाव:-किसी भूखे व्यक्ति को भोजन खिलाएं।
शुभ रंग-लाल

तुला:-आज के दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:-ऋतु फल का दान किसी देवालय में करें, अच्छा होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

वृश्चिक:-आज व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। सम्बन्धों में निकटता आएगी।
सुझाव:-किसी स्त्री का अपमान करने से बचें, बेहतर होगा।
शुभ रंग-श्वेत

धनु:-आज आप नए दृष्टिकोण, प्राथमिकताओं, मूल्यों और सिद्धांतों के कारण एक विशिष्ट दिशा में जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।
सुझाव:-काले कपड़े को किसी देवालय में दान दें, सुख मिलेगा।
शुभ रंग-बादामी

मकर:-आज आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।
सुझाव:-आज पके फल का दान देवालय में दें, लाभ होगा
शुभ-हल्का हरा

कुम्भ:-आज शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:-तीन कुँवारी कन्याओं को भोजन कराएं, अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग-लाल

मीन:-आज शत्रुओं से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है।
सुझाव:-हरे रंग की वस्तु दान दें, बेहतर होगा।
शुभ रंग-आसमानी

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी है। आज के दिन माता आनंदमयी का जन्मदिवस मनाया जाता है।
2-आज के दिन भगवान श्री गणेश की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है।
3-आज श्री गणेश जी को दूर्वा, पंचामृत व मोदक द्वारा अर्चन करने से जीव के सारे संकट मिट जाते हैं और उसका सदा सर्वदा के लिए कल्याण होता है।

आप सबका मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV