आप का दिन मंगलमय हो, 20 अगस्त, दिन-शनिवार, ऋतु- वर्षा, मास-भाद्रपद, सूर्य- उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक, तिथि-द्वितिया, पक्ष:-कृष्ण, दिशाशूल- पूर्व

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपके घर में कोई मांगलिक उत्सव होने की संभावना है। विचारों को सकारात्मक रखें।
सुझाव :- आज आप चमेली का तेल श्री हनुमान जी को अर्पण करें, यश प्राप्त होगा।
शुभ रंग :- चॉकलेटी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप जटिल स्थितियों में विनोदप्रियता से काम करेंगे। आपका जीवनसाथी आपके प्रति वफादार रहेगा।
सुझाव :- आज आप भगवान राधा माधव की उपासना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- श्वेत

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आप कोई भी कार्य बड़ी ही सावधानी से करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव :- आज आप कदली फल का दान करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – हरा

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपके व्यापार में प्रगति होने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार।
सुझाव :- आज आप भगवती को नारियल अर्पण करें, लाभ होगा
शुभ रंग – भूरा

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आप अपने पेशे को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव :- आज आप दर्पण कंघा दान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – लाल

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव :-आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपका मन नए व्यवसाय नए व्यवसाय की तरफ प्रेरित होगा।आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
सुझाव:- आज आप देवालय में जाकर लाल चंदन लगाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। समाज में आप प्रतिष्ठित होंगे।
सुझाव :- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।धनागम।
सुझाव :- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपको व्यावसायिक योजनाओं में कुछ लोगो से अप्रत्याशित रूप से मदद मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव :- आज आप तुलसीपत्र पर राम नाम लिख कर देवालय में अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- सुनहला हरा

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपको यात्रा पर जाने की सम्भावना है। वित्तीय लेन-देन के मामलों में विलंब हो सकता है। धैर्य से काम लें।
सुझाव :- आज आप काले तिल का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- केसरिया

मीन :-(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्त रहेंगे। थोड़ा प्रयास करने पर जमीन जायदाद के मामलों में समाधान हो जायेगा।
सुझाव :- आज आप श्री गणेश जी को ताम्बबुल अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज भाद्रपद कृष्णपक्ष द्वितिया तिथि है।
2 आज विशालाक्षि देवी यात्रा व भीमचण्डी विंध्याचल देवी जयंती है।

प्रेरणा दाई चौपाई

जब जब राम मनुज तनु धरही।
भक्त हेतु लीला बहु करही।।

अर्थ :- गोस्वामी जी कहते है जब-जब श्री राम जी मनुष्य शरीर धारण करते है। तो भक्तों के हित के लिए मार्गदर्शन के लिए बहुत लीलाएं करते है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV