आपका दिन मंगलमय हो ,16 अगस्त, दिन- मंगलवार, ऋतु- वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य- उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 03:00बजे से 04:30 बजे तक, तिथि-त्रयोदशी, पक्ष:-शुक्ल, दिशाशूल- उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :-  (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक वातावरण प्रतिकूल हो सकता है। आय उत्तम रहेगी।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री सीताराम जी की आराधना करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग :-आसमानी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी, चल अचल संपत्ति में इजाफा होने की संभावना है । यश की प्राप्ति संभव है ।
सुझाव :- आज आप श्रीसीता जी सहित राम जी की पंचोपचार पूजन करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग :- गुलाबी

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
आज पुत्र पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में विशेष रूचि लेंगे। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। स्वास्थ्य पर ध्‍यान दें।
सुझाव :- आज आप श्री उमामहेश्वर का जलाभिषेक कुशोदक से करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – श्वेत

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज पुराने मित्रों के सहयोग से लाभ होने की संभावना है । आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप लघुमृत्युंजय का जाप 108  बार अवश्य करें, मंगल होगा।
शुभ रंग –  मटमैला

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री हनुमान जी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगावें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – धानी

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज से आपकी परेशानियां धीरे -धीरे कम होंगी। पारिवारिक कलह हो सकता है। आय सामान्य रहेगी।
सुझाव :- आज आप भगवान उमामहेश्वर की उपासना करें, उत्‍तम होगा।
शुभ रंग – हरा

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आप की पदोन्नति हो सकती है।परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आय का पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव :-आज आप माता मंगला गौरी का दर्शन व देवी मंदिर में यथा शक्ति सहयोग प्रदान करें ।
शुभ रंग – केसरिया

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपका आर्थिक पक्ष सुव्यवस्थित होगा। स्वास्थ्य ढीला रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते है।
सुझाव :- आज आप लाल वर्ण की खाद्य वस्तु दान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – पीला

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आप का मन प्रसन्न रहेगा। नये सम्बंधों से यश की प्राप्ति होगी। सन्तान पक्ष से प्रसन्नता होगी। आय सुदृढ़ होगा।
सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को दुर्वाकुंर अर्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बादामी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपका धीरे-धीरे प्रगति करेगा। अच्छे सम्बन्धों से लाभ् मिलेगा। आय सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य ढीला रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री हनुमान जी की आराधना व दर्शन करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- नारंगी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आप का स्वास्थ्य ढीला हो सकता है। आय सामान्य रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सुझाव:- आज आप माता दुर्गा की उपासना करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- महरून

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज से आपका व्यापार उत्तम होगा। पारिवारिक सम्बन्ध मधुर होंगे। अपने मित्रों से लाभ होगा। स्वास्थ्य ढीला हो सकता है।
सुझाव:- आज आप भगवान उमानाथ की उपासना करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – हल्का गुलाबी

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज श्रावण मास शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथि है।
2 आज भौम जय सिद्धि योग है।

प्रेरणा दाई चौपाई

राम सीय जस सलिल सुधासम
उपमा बिच बिलास मनोरम ।।

अर्थ :-  मानष में बताया कि प्रभू श्री सीताराम जी का यश अमृत मय जल के समान है, उपमा अलंकार आदि इसके बीच बीच में मनोरम तरंगे है जो की हम सभी जीवों के पाप ताप को प्रनष्ठ करती है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV