आप का दिन मंगलमय हो, 18 जुलाई, दिन-सोमवार, ऋतु- वर्षा, मास-आषाढ़, सूर्य-उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक, तिथि-चतुर्दशी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पूर्व

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- आज आपके कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप माता गौरी जी को लाल वस्त्र अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी

वृष :- आज आप नए विचारों को ग्रहण करने की कोशिश कर सकते हैं। साहसिक पहल एवं अपनी योग्यता से आप विवादों का समाधान करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव :- आज आप देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

मिथुन :- आज आप प्रियजनों के साथ मिलकर जीवन की उत्कृष्ट बातों का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर दूध एवं बेलपत्र चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

कर्क :- आज आप जटिल स्थितियों का ज्यादा विश्लेषण न करें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
सुझाव:- आज आप भोलेनाथ का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

सिंह :- आज साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ने की संभावना है। आर्थिक पक्ष से लाभ हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है।
सुझाव :- आज आप गणेश जी का स्मरण करके घर से बाहर जाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

कन्या :- आज नये अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव :- आज आप देवालय में लाल वस्त्र दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

तुला :- आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होने की सम्भावना है।धनलाभ हो सकता है।
सुझाव:- आज आप भगवान कार्तिकेय के दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

वृश्चिक :- आज आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। विरोधी परास्‍त हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप उपवास रखें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

धनु :- आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकते हैं। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें।
सुझाव :- आज आप ब्राह्मण को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

मकर :- आज किसी नए कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं।
सुझाव :- आज आप कछुवे का दर्शन करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- हरा

कुम्भ :- आज आपका आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है। रुके हुए कार्य पूर्ण होने की सम्भावना है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आप आज अपने आँगन में पश्चिम दिशा में तिल तेल का दिप जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- श्वेत

मीन :- आज व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। धनलाभ होने की सम्भावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव :- आज आप मयूर पर सवार श्री कार्तिकेय का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी है। इस को शिव शयनी चतुर्दशी भी कहते है।
2 आषाढ़ मास में विल्ब फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेरणा दाई चौपाई
सब तरु फरे राम हित लगी।
रितु अरु कुरितु काल गति त्यागी।।

अर्थ :- जब प्रभू श्री राम जी सेना के साथ समुद्र पार कर आये तो लंका के आस -पास सारे वृक्ष फलों से परिपूर्ण हो गए, सभी वृक्ष अपनी -अपनी ऋतुओं का त्याग कर सत्य रूप परमात्म का स्वागत व फलों को अर्पित किए।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV