आप का दिन मंगलमय हो, 17 जुलाई, दिन-रविवार, ऋतु-वर्षा, मास-आषाढ़, सूर्य-उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक, तिथि-त्रयोदशी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- आज आप अपनी ऊर्जा को अनावश्यक व्यय न करें। अपनी ओर से प्रयास करें तब उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं।
सुझाव :- आज आप तुलसी के पत्र पर राम नाम लिखकर श्री हनुमान जी को चढाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

वृष :- आज आपको जटिल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप कमल के पुष्पों द्वारा भगवान शिव की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

मिथुन :- आज परिवार के प्रति आपका रवैया उदार हो सकता है। आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है। आत्मविश्वास से कार्य करें।
सुझाव :- आज आप गऊ की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का नीला

कर्क :- आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। विचारों को सकारात्मक रखें।
सुझाव :- आज आप मयूर का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

सिंह :- आज आप नई योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप वृद्धों की सहायता करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

कन्या :- आज आपके विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। आर्थिक लाभ संभव है।
सुझाव :- आज आप कुत्ते को रोटी खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

तुला :- आज किसी नए व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत कर सकते हैं। धन प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप ताँबे का कड़ा धारण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

वृश्चिक :- आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ने की संभावना है। अकेला रहना पसंद कर सकते हैं। धन लाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप अन्न का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

धनु :- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
सुझाव :- आज आप देवालय में जाकर दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला

मकर :- आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। किसी को अप्रिय वचन न कहें। आर्थिक लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप सूर्यदेव की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

कुम्भ :- आज शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से लाभ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप राम जी का स्मरण करके घर से बाहर जाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- बैगनी

मीन :- आज आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। अप्रत्याशित घटनाएं घटित हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
सुझाव :- आज आप गायत्री माता के दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी है।
आज प्रदोष व्रत है व् सर्वार्थसिद्धि योग भी है।

प्रेरणा दाई चौपाई
सब कर फल हरि भगति सुहाई।
सो बिनु संत न काहूँ पाई।।

अर्थ :- सब साधनों का फल भगवान की सुन्दर भक्ति है किन्तु ये बिना सन्त के किसी को मिलती नहीं है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम् 
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741242 

LIVE TV