आज का दिन मंगलमय हो, 14 जुलाई दिन गुरुवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास- आषाढ़, सूर्य-उत्तरायण, राहू काल (अशुभ समय) दोपहर 01:30 से 03:00 तक, तिथि- दशमी, पक्ष- शुक्ल, दिशा शूल- दक्षिण

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- आज आपके व्यवसाय में आर्थिक लाभ की सम्भावना है। परिवार में माँगलिक वातावरण रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:- आज आप श्वेत मदार के पुष्पों को शिव लिंग पर अर्पण करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- हरा

वृष:- आज आप के यात्रा के योग बन सकते है, जिससे मध्यम लाभ की सम्भावना है। आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा व्यवसाय में वृद्धि होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को 21 दुर्वांकुर अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- लाल

मिथुन:- आज आपका दिन सामान्य रहने की संभावना है आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक समस्या का हल होगा।
सुझाव:- आज आप पीले पुष्प मां दुर्गा को अर्पित करें।
शुभ रंग:- आसमानी

कर्क:- आज आपकी रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि‍ होगी। अध्ययन में मन प्रेरित रहने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप केशर युक्त तिलक भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- हल्का लाल

सिंह:- आज आप का दिन मंगलमय होने की सम्भावना है, पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि‍ की संभावना है।
सुझाव:- आज आप तिल व गुड़ किसी देवालय में दें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- बादामी

कन्या:- आज आपका मन अपने कार्य के प्रति अच्छी तरह से लगे रहने की संभावना है। आर्थिक पक्ष में वृद्धि‍ की सम्भावना बन रही है।
सुझाव:- आज आप किसी गरीब को चरणपादुका (चप्पल) का दान दें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- लाल

तुला:- आज आपका स्वभाव थोड़ा सा पारिवारिक उलझनों के कारण तनावग्रस्त होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
सुझाव:- आज आप माता महालक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें, मंगल होगा।
शुभ रंग:- केसरिया

वृश्चिक:- आज आप अपने कार्य के प्रति सचेत रहेंगे। व्यवसाय सामान्य रहेगा, पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:- आज आप तुलसीदल युक्त माला श्री हनुमान जी को अर्पण करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- आसमानी

धनु:- आज आपका मन धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेगा, पारिवारिक स्थितियां अनुकूल होंगीं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव:- आज आप गुलाब के पुष्पों से भगवान शिव की आराधना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग:- नीला

मकर:- आज आपके व्यवहार पक्ष में विशेष प्रभाव न होने के कारण आर्थिक हानि होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप देवालय में कला छत्र दान दें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- पीला

कुम्भ:- आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। नया मार्गों पर भी सफल होंगें।
सुझाव:- आज आप केसर युक्त तिलक श्री गणेश प्रभु को लगाकर स्वयं भी लगाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी

मीन:- आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपकी आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर घृत अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- हरा

आज के दिन का विशेष महत्व 

1:- आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।
2:- इस दशमी को आशा दशमी भी कहते हैं।
3:- आज उल्टा रथ यात्रा (पुरी उड़ीसा) होती है।
4:- आज विवाह मुहूर्त है।

प्रेरणादायी चौपाई

है प्रभु परम मनोहर ठाऊँ। पावन पंचवटी तेहि नाऊँ।।

अर्थ:- प्रभु श्रीराम के पूछने पर ऋषियों ने कहा कि एक बड़ा मनोहर स्थान है, जिसे पंचवटी कहते हैं। आप श्री जी के साथ में वहीं निवास करें। अर्थात अयोध्या का सब सुख छोड़ कर धर्म, मर्यादा व राष्ट्र के हित हेतु प्रभू ने जंगलों में निवास किया। हमें भी धर्म व राष्ट्र के हित की सिख लेनी चाहिए।

LIVE TV