आज का दिन मंगलमय हो, 26 जून दिन रविवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास- आषाढ़, सूर्य उत्तरायण, राहू काल (अशुभ समय) सायं 04:30 से 06:00 तक, तिथि- षष्ठी, पक्ष- कृष्ण, दिशा शूल- पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- आज आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है जिससे मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।
सुझाव:- आज आप किसी ब्राह्मण को मिष्ठान का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- श्वेत।

वृष:- आज आपके परिवार में संवादहीनता की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप घर से बाहर जाने से पहले गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं, हितकर होगा।
शुभ रंग:- केसरिया।

मिथुन:- आज आप नई योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों का सहयोग संभव है।
सुझाव:- आज आप ग्यारह बार “ऊँ नमः शिवाय” का जाप करके घर से बाहर निकलें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- पीला।

कर्क:- आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। अपनी योग्यता से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:- आज आप तांबे का कड़ा धारण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- आसमानी।

सिंह:- आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ने की सम्भावना है। सामाजिक कार्यों में भी आप अपना योगदान दे सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव:- आज आप किसी देवालय में लाल रंग का पुष्प चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग:- हरा।

कन्या:- आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। आप अपनी प्रतिभाओं एवं कुशलताओं से समाज को नया आयाम देने में सफल हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप फलों का दान करें, हितकर होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी।

तुला:- आज आपके परिवार में विघटन की स्थितियां बन सकती हैं जिससे मन अशांत हो सकता है। वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:- आज आप देवी जी के मन्दिर में जाकर चुनरी चढ़ाएं, उत्तम होगा।
शुभ रंग:- लाल।

वृश्चिक:- आज आपके व्यवसाय में वृद्धि होने की संभावना है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति सम्भव है।
सुझाव:- आज आप कुत्ते को रोटी खिलायें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- नीला।

धनु:- आज आपको लोगों के बीच खुशियां बांटने का अवसर प्राप्त हो सकता है। उपहार व सम्मान में लाभ होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग:- धानी।

मकर:- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। विचारों को सकारात्मक रखें एवं अंतर्मन की पुकार सुनें।
सुझाव:- आज आप शिव जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ:- बैंगनी।

कुम्भ:- आज आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी। अपने कार्यों के प्रति जागरुक रहें।
सुझाव:- आज आप ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जप यथा शक्ति करें।
शुभ रंग:- भूरा।

मीन:- आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। विचारों में स्थिरता रखें। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप अनाज का दान करें, हितकर होगा।
शुभ रंग:- मटमैला।

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1:- आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।

2:- आज पूर्व दिशा में बुधास्त हो रहा है।

3:- आज त्रिपुष्करयोग (12/27) तक रहेगा।

प्रेरणादायी चौपाई

दिन प्रति सकल अयोध्या आवहिं। देखि नगर विराग बिसरावंंहि।।

अर्थ:- गोस्वामी जी कहते हैं कि सनकादि, नारद आदि ऋषि‍ प्रतिदिन श्री अयोध्या धाम आते हैंं, वो परम वैरागी महापुरुष लोग भी अपने वैराग्य को भूलकर श्री अयोध्या जी के अनुरागी बन जाते हैं।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्

आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

LIVE TV