आज का पंचांग, आप का दिन मंगलमय हो, दिनांक -20 अक्टूबर, 2016, दिन- गुरुवार

आज का पंचांग

हिन्दू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान् विष्णु को समर्पित है। इस दिन बाल नहीं कटवाना चाहिये। साबुन और तेल का प्रयोग नही करना चाहिये। धन और विद्या कि हानि होति है। अवधी भाषा में एक कहावत है:-

धना धन से अदरानी, तो बीफे को तेल नहानी।

मतलब अगर आपको लगता है की आपके पास बहुत सा धन हो गया है तो गुरुवार को तेल चढाना शुरू कर दें। इस दिन केले की पूजा करनी चाहिए। घर को गोबर से लीपना चाहिए। कलावती कन्या और लीलावती कन्या की कथा सुनने चाहिए। पीला भोजन करना चाहिए।

आज का पंचांग

विक्रम संवत् – 2073

वार – गुरुवार

संवत्सर – सौम्य

शक – 1938

आयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास – अश्विन

पक्ष – कृष्‍ण

तिथि – पंचमी

नक्षत्र – मृगशीर्षा

योग– वरीयान्

दिशाशूल- गुरुवार को दक्षिण दिशा और  अग्निकोण का दिशाशूल होता है यदि यात्रा अत्यन्त आवश्यक हो तो दही का सेवनकर प्रस्थान करें।

राहुकाल (अशुभ) – सुबह 013:11 बजे से 14:37 बजे तक।

सूर्योदय – प्रातः 05:58।

सूर्यास्त – सायं 05:30।

LIVE TV