अवैध वसूली कर रहे वन विभाग के सुरक्षा कर्मी ओर कर्मचारियों का वीडियो वायरल, हड़कंप

Report- Faheem khan

रामपुरः यूपी के रामपुर में वन विभाग के स्वार रेंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे वन सुरक्षा कर्मी व कर्मचारी ट्रको से अवैध वसूली करते नज़र आ रहे है। जिसमे डीएफओ खुद मामले की जांच कर रहे है। वीडियो में वसूली करने वाले को फिलहाल वहाँ से हटा दिया गया है और कार्यवाहीं की जा रही।

स्वार रेंज के वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शिकारपुर चैक पोस्ट वन उपज की जांच करने व राजस्व बसूली के लिए लगाये गए हैं। लेकिन यहाँ पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सरकार के राजस्व को लाखों करोड़ों का चूना लगा कर अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। हम आपको दिखाते वे द्रश्य जिसमें वन विभाग के पुलिस कर्मी खुले आम बसूली करते दिख रहे हैं। आप इन तस्वीरों में साफ साफ देख सकते हैं कि विभागीय कर्मचारी बेखौफ होकर खुलेआम वाहन चालकों से वसूली करने में लगे हैं। आपको बता दें कि प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में खनन भरे वाहनों का यहाँ से गुजरना होता है। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व एक वीडियो आया था जिसमें वन विभाग के कर्मचारियो द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी।

ट्वीटर पर जिलाधिकारी रामपुर को टेग करते हुए पोस्ट की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर डी एफ ओ ने उस विडियो में वसूली करने वाले वनकर्मचारी को तो हटा दिया गया। लेकीन साथ में अन्य किसी कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की। जबकि अवैध वसूली में सभी का हिस्सा बराबर होता है। डी एफ ओ ने विडियो बनाने वाले मीडिया कर्मी पर दबाब बनाकर अवैध खनन के वाहन निकलने का आरोप भी लगा कर अपने कर्मचारियों को बचाने का भरसक प्रयास जरूर किया है।

दरअसल इसके पीछे भी एक सिस्टम है जो यहाँ डयूटी करने वाले अधिकारियों ने बनाया है। इस सिस्टम में खनन करने वाले 24 घंटे में एक बार वन विभाग से रवन्ना कटा ले उसके बाद जितने भी चक्कर वाहन गुजरेगा 300 रुपये पर चक्कर दे जाए आपकी गाड़ी कोई नही रोकेगा। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि 24 घंटे में अधिकारियों की डयूटी बदलती है। लेकिन एक बार जो रवन्ना कटाया है उसे दिखाये ओर 300 रुपये दे फिर आराम से निकल जाए। आप खुद ही देख व सुन लीजिए इनके इस सिस्टम के बारे में

सरकार के राजस्व को चूना लगाकर अपनी जेबें भरने के लिए बनाये गये इस सिस्टम में वन विभाग के चुनिंदा लोग नही बल्कि पूरी टीम इस अवैध गौरखधंधे में शामिल हैं। जिसका खुलासा इनकी जुबानी सुन सकते है।

कार्तिक की दीवाली के एक माह बाद मंगसीर की दीवाली का धूम -धाम से हुआ आयोजन…

वहीँ इस मामले पर डीएफओ ए के कश्यप, ने बताया कि वीडियो 16 नवंबर को उनके पास आया है जिसमे उन्होंने वीडियो की जांच करा रहे है वीडियो बनाने वाले ने वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है जिसमे हम कार्यवाही कर रहे है।

LIVE TV