अमेरिका कोरोना से जंग में भारत के साथ, पहुंचाएगे हर संभव मदद: जो बिडेन

देश कोरोना महामारी की मार लगातार झेल रहा है। संक्रमण से देश की हालत दिन पर दिन बद से बत्तर होती जा रही है। रोजाना देश में कोरोना के बढ़ते मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में देश पूरी तरह से कमजोर नजर आ रहा है। लोगों ने भी सरकार से आस छोड़ दी है। इसी बीच भारत की कोरोना महामारी से बिगड़ी हालत के मद्देनजर कई देश मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका ने भी बड़ी मदद का एलान किया है। भारत की मदद को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि उनका देश कोविड-19 से निपटने के लिए हर तरीके से हिंदुस्तान के साथ खड़ा हुआ है।

व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कांफ्रेस के दौरान अमेरिका का राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि “हम ब्राजील की मदद कर रहे हैं। हम भारत की काफी सहायता कर रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हम भारत को ऑक्सीजन और वैक्सीन बनाने के काम आने वाली मशीनों के पुरजे भेज रहे हैं।” यदि बात करें व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन सॉकी की तो उन्होंने कहा कि एस्ट्राजेनेका को भारत के लिए विनिर्माण आपूर्ति का आदेश दिया गया है, जिससे भारत को दो करोड़ से अधिक डोज मिलेंगे। महामारी के इस संकट के बीच अमेरिका की यह मदद भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

LIVE TV