अमायरा दस्तूर अपने मेकअप आर्टिस्ट के लिए सांता बनी

मुंबई| अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने अपनी सहेलियों के साथ संता बनने का निर्णय लिया और क्रिसमस की शाम वह संता बन गईं ताकि उनकी मेकअप आर्टिस्ट को अपने परिवार की याद न आए। यह पारंपरिक इंग्लिश क्रिसमस डिनर होगा, जिसमें सभी लड़कियां त्योहार के मौके पर तरह-तरह के व्यंजन बनाएंगी।

अमायरा ने कहा, “क्रिसमस डे पर सिट डाउन डिनर है, जैसे वेस्ट में बड़ा परिवार है। हम इस साल हमारे साथ होने वाले अच्छे कामों के लिए धन्यवाद देते हैं।”

उन्होंने कहा, “यह मेरा पहला पारंपरिक क्रिसमस डिनर होगा और यह और भी खास है क्योंकि वर्षो बाद हम सभी लड़कियां एक साथ शहर में हैं और हम मुंबई क्रिसमस पार्टियों के बजाय इसे अलग तरीके से मनाना चाहते हैं। यह पारिवारिक छुट्टी है और ये लड़कियां मेरा परिवार है।”

कोहरे की वजह से इन 12 ट्रेनों के समय में बदलाव, ये हुईं रद्द

अमायरा आगामी फिल्म ‘मेंटल है क्या’, ‘मेड इन चाइना’ और ‘प्रस्थानम’ में दिखाई देंगी।

LIVE TV