अभिनेता रॉडनी कागेयामा का निधन…

लॉस एंजेलिस| अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और जापानी मूल के अमेरिकी समुदाय की एक हस्ती, रॉडनी कागेयामा का नींद में ही निधन हो गया। वह 77 साल के थे। वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, उनकी जीवनसंगिनी ने बताया कि नौ दिसंबर को तड़के उनका निधन हो गया।
अभिनेता रॉडनी कागेयामा
कागेयामा ने ‘कराटे किड-4’ में हिलेरी स्वैंक के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने टेलीफिल्म ‘हिरोशिमा : आउट ऑफ द एशेज’ में भी काम किया था।

कागेयामा कई सामाजिक संस्थाओं और सामुदायिक संगठनों से भी जुड़े हुए थे। वह एशियन-अमेरिकन पैसिफिक आर्टिस्ट्स एसोसिएशन आदि संस्थाओं से जुड़े हुए थे।
भारतीय मूल की महिला पर हमला, अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
कागेयामा ने 1965 में सैन फ्रांसिस्को में एशियन-अमेरिकन थिएटर कंपनी के एक मूल सदस्य के रूप में करियर की शुरुआत की थी।

कागेयामा को 39वें वार्षिक ईस्ट वेस्ट प्लेयर्स अवार्ड में रे क्रीवी अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

LIVE TV