हेल्पलाइन पोर्टल 1905 के सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर किया जा रहा दक्ष

नैनीताल – उत्तराखण्ड सरकार गुड गवर्नेंस के प्रति पूरी तरह समर्पित है। जनसामान्य की शिकायतों के निराकरण के लिए बनाए गए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 1905 के सभी स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर दक्ष किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड सरकार

इसी क्रम में एटीआई सभागार में जनपद के एल 1 और एल 2 स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री के सचिव राजीव रौतेला ने कहा कि हम सभी लोक सेवक हैं, इसलिए जनता को सुगम व गुणवत्तापूर्ण सेवा देना हमारा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि जनता जागरूक है और उनकी अपेक्षाएं भी अधिक हैं, हमें जनता की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य कर, खरा उतरना होगा। सरकार व हमारा उद्देश्य आम जनता को सेवा देना है तथा उनकी समस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण करना है।

यूपी पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल के बेटे ने थाईलैंड में निशानेबाजी में जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सीएम एप भी चलाया गया था, जिससे मुख्यमंत्री द्वारा 11 हजार से अधिक जन शिकायतों का निराकरण किया था, अब मुख्यमंत्री द्वारा सीधे जनता तक पहुॅच बनाने व उनकी समस्याओं व शिकायतों के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाईन प्रारंभ की गयी है, जिसमें प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों द्वारा 7 दिन के भीतर समस्याओं का निदान करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्य एवं दायित्वो को संजीदगी से करते हुए जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करें।

 

 

LIVE TV