उत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में ट्रैफिक जाम ने छीना बेटी का भविष्य, UP पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने पर रो पड़ी मां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। NH-34 पर लगे भारी ट्रैफिक जाम के कारण सैदखानपुर निवासी अनुराधा परीक्षा केंद्र पर समय से नहीं पहुंच सकी और उसका पूरा साल बर्बाद हो गया।

अनुराधा को सुबह 8 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) केंद्र पर पहुंचना था, लेकिन जाम में फंसने के कारण वह 10 बजे के बाद पहुंची। गेट बंद हो चुका था, इसलिए सुरक्षा कर्मियों ने उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

बेटी का भविष्य दांव पर लगता देख उसकी मां ने रोते हुए अधिकारियों के चक्कर काटे और हाथ जोड़कर गुहार लगाई। मां ने कहा, “मुझे सिर्फ मेरी बेटी का भविष्य चाहिए।” लेकिन सख्त नियमों के आगे कुछ नहीं हो सका। आखिरकार दोनों मां-बेटी मायूस होकर वापस लौट गईं।

इस घटना ने परीक्षा के दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था और VVIP मूवमेंट पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button