सावधान ! इस मानसून भूलकर भी न खाएं ये सब्जियां और फल, नहीं तो…
मानसून के दस्तक देते ही, हर किसी को सूकून महसूस होता है। क्योंकि हमें इससे गर्मी में राहत मिलती है और वातावरण ठंडा रहता है। लेकिन इसके अलावा एक और चीज है जो इस वक्त सबसे अधिक होती है, वह है नमी। ऐसे में इंफेक्शन का खतरा और पेट से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ती हैं। ऐसे में हमें इस मानसून में सावधान रहने की जरूरत है। आज हम आपको इसी से जुड़े कुछ उपाय बताएंगे जिससे आप इस मानसून में बीमार होने से बच सकते हैं।
तैलीय पदार्थ खाने से बचें-
मानसून के वक्त हमें सरसों का तेल, मक्खन और मूंगफली के तेल का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ये आपके पाचन तंत्र का नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस मानसून में अगर हो सके तो आप जैतून का तेल , घी या फिर सूरजमुखी के तेल का प्रयोग करें। क्योंकि ये दूसरे तेल की अपेक्षा हल्के होते हैं और इससे आपकी पांचन क्रिया बेहतर रहती है।
इन सब्जियों का प्रयोग कम करें-
आलू, अरबी, भिंडी, मटर, फूलगोभी ज्यादा न खाएं।क्योंकि ये आसानी से पंचते नहीं हैं। जिससे इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। इस दौरान आपको कच्चे सलाद से भी बचना चाहिए। क्यों मानसून में इसमें कीड़ा होने का डर ज्यादा रहता है।
पत्तेदार सब्जियां
मानसून में आपको पत्तेदार सब्जियों से बचना चाहिए। क्यों इस वक्त इसमें बैक्टीरिया पनपने का डर सबसे अधिक होता है। इससे आपको पाचनतंत्र प्रभावित होता है।
ताजी सब्जियां और फल खाएं
मानसून के वक्त आपको ताजी सब्जियां और ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिंस और मिनिरल्स पाए जाते हैं। लेकिन याद रहे कि खाने और पकाने से पहले इन्हें अच्छे से साफ करके ही खाना चाहिए। ताकि आप इंफेक्शन से बचे रहें।
इस मानसून में आपके एक बात का और अधिर ध्यान रखना चाहिए, वह है पानी। मानसून के दौरान आपको ध्यान रखना चाहिए की पीने का पानी सही हो और वह दूषित न हो। दिन भर में जितना हो सके उतना पानी का सेवन करे।