
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 जून को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बात की और मालवीय नगर आग मामले में उत्तराखंड के निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी पर चर्चा की।
धामी ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच पर जोर दिया। उन्होंने रेखा गुप्ता से आग्रह किया कि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी तरह तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जाएगी।
परिवार को भी दिया सहयोग का भरोसा
CM धामी ने केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी से भी बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी उत्तराखंडी प्रवासी भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”
मामले की स्थिति
3 जून को मालवीय नगर के Flourish Stays B&B होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 13 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज के अलावा केशव नेगी को भी गिरफ्तार किया गया है। 6 जून को साकेत कोर्ट ने केशव नेगी को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था।



