फूडमैन विशाल सिंह को मिला उत्कृष्ट मानव सेवा पदक

लखनऊ : राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ संयुक्त निदेशक संजय सिंह ने सोमवार को कोविड 19 महामारी में 7.5 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों की सेवा हेतु में विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंध संस्थापक फूडमैन विशाल सिंह की सराहना करते हुए उन्हें कोविड 19 ‘उत्कृष्ट मानव सेवा पदक’ देकर सम्मानित किया।

इस मौके संजय सिंह ने कहा कि विजयश्री फाउंडेशन ‘प्रसादम सेवा’ द्वारा वर्ष 2007 से लगातार शहर के विभिन्न अस्पतालों में निःशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा के साथ-साथ मरीजों एवं तीमारदारों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर उनकी हर संभव मदद की जा रही है। फूडमैन विशाल सिंह के द्वारा अस्पतालों में भोजन सेवा के अलावा तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरे, वाटर कूलर, स्ट्रेचर व्हील चेयर या फिर कोविड 19 जांच हेतु कोविड टेस्ट बूथ का निर्माण कराया हैं वह अत्यंन्त ही सराहनीय है।

LIVE TV