वेटेरन एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ हुआ रेप, जुहू में दर्ज कराया मामला

मुंबई। वेटेरन एक्‍ट्रेस जीनत अमान ने बिजनेसमैन अमन खन्‍ना पर रेप केस दर्ज कराया है। जीनत ने बीती शाम जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद बीती रात ही आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। आज अमन को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जीनत के रेप केस को लेकर ज्‍यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने इस केस को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया है। इससे कुछ जनवरी के महीने में जीनत ने अमन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

हालात कुछ इस कदर बिगड़ गए थे कि जीनत को कानून का सहारा लेना पड़ा था। उस घटना के कुछ दिन बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

जीनत ने अमन पर दुर्व्यवहार और धमकाने के आरोप लगाए थे। उस वक्‍त बात हद से ज्‍यादा बिगड़ने के बाद जीनत ने पुलिस की मदद लेनी ठीक समझी थी। उन्‍होंने उस शख्‍स के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी शख्‍स का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना है। खबरों के मुताबिक 38 वर्षीय सरफराज एक जमाने में फिल्ममेकर हुआ करता था। इन दिनों वह रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ हुआ है।

जनवरी में दर्ज कराई गई शिकायत में जीनत ने बताया था कि सरफराज ने उनके घर के कैम्‍पस में जाकर सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी और मारपीट की थी। उसने जीनत को देख लेने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा उस शख्‍स ने उन्‍हें व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजे थे।

यह भी पढ़ें:   एक्‍शन और रोमांस के तड़के के साथ लॉन्च हुआ ‘आवारा बलम’ का टीजर

सरफराज के खिलाफ पुलिस ने 354 (द), 509 आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जीनत से दुर्व्यवहार करने के बाद सरफराज फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। कुछ दिन बाद वह पुलिस की चपेट में आया था। अब जीनत के द्वारा अमन पर रेप का आरोप दर्ज कराने के बाद केस में नया मोड़ आ गया है।

सरफराज के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। उसके खिलाफ बांगुर नगर में भी क्रिमिनल रिकॉर्ड्स हैं। वह फिलहाल बेरोजगार है।

 

 

LIVE TV