66 की जीनत के साथ दुर्व्यवहार, कांड कर फिल्ममेकर फरार

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस भी कई बार हैरेसमेंट का शिकार होने की वजह से खबरों में आती रही हैं। हाल ही में वेटेरन एक्‍ट्रेस जीनत अमान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की  सुर्खियों में आ गई हैं। हालात कुछ इस कदर बिगड़ गए कि जीनत को कानून का सहारा लेना पड़ गया है।

जीनत अमान

जीनत ने एक शख्‍स पर दुर्व्यवहार और धमकाने के आरोप लगाए हैं। बात हद से बिगड़ने के बाद जीनत ने पुलिस की मदद लेनी ठीक समझी। उन्‍होंने उस शख्‍स के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इस शख्‍स का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना है। खबरों के मुताबिक 38 वर्षीय सरफराज एक जमाने में फिल्ममेकर हुआ करता था। इन दिनों वह रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

जीनत के मुताबिक सरफराज ने उनके घर के कैम्‍पस में जाकर सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी और मारपीट की। उन्‍होंने जीनत को देख लेने की धमकी भी दी है। इसके अलावा उस शख्‍स ने जीनत को  व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजे हैं।

यह भी पढ़ें: इस दिन से होगी बर्लिन फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत

सरफराज के खिलाफ पुलिस ने 354 (द), 509 आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक सरफराज पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

सरफराज के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। उसके खिलाफ बांगुर नगर में भी क्रिमिनल रिकॉर्ड्स हैं। वह फिलहाल बेरोजगार है।

LIVE TV