एटा में गरजे योगी- विकास और बुलडोजर का किया जिक्र

दिलीप कुमार

रविवार को प्रत्याशी संजीव दिवाकर के समर्थन में जलेसर के एमजीएम इंटर कॉलेज के मैदान पर सीएम योगी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने अपने संबोधन में पानी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि अगले पांच सालों में किसानों को फ्री में पानी दिया जाएगा। खारे पानी की समस्या का समाधान करेंगे। हर घर नल पहुंचाएंगे।


सीएम योगी ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष माफियाओं के साथ है। भाजपा सरकार में गुंडो पर बुलडोजर चलता रहेगा और गुंडो पर कार्रवाई हो रहा है। सपा, बसपा कांग्रेस सब एक जैसे हैं। विकास के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एटा में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, सड़के चमकती दिखाई दे रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जलेसर का घंटा जोरदार तरीके से बजाना, जिसकी आवाज से विपक्ष चारों खाने चित्त हो जाए। चारों तरफ हर-हर बम-बम के नारे लगने चाहिए। पूछा कि अब कंही बमबाजी होती है। सपा सरकार में बमबाजी होती थी,एटा जनपद में हमारी सरकार ने 64 हजार किसानों का कर्जा माफ किया था। उन्होंने किसानों के हित की बात करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से 6000 रूपए किसानों के खाते में सीधे भेजने का काम किया जा रहा है। 2017 से पहले सपा ने विकलांगो और विधवाओं का पेंसन रोक कर बड़ा पाप किया था। आज हमारी सरकार करोड़ों लोगों को पेंसन देने का काम कर रही है। सीएम योगी जलेसरवासियों को बताया कि यहां का घंटा का पहचान कर ओडीओपी शामिल करने का काम किया है। नगर पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल ने 2100 कुंतल का पीतल का घंटा राम मंदिर में लगाने का संकल्प लिया है।


यहां यह मान्यता है कि जब जलेसर का घंटा मंदिरों में बजता है तो सुकून मिलता है। उन्होनें कहा कि चुनाव आएंगे और जाएंगे, लेकिन सुरक्षा का माहौल मिलना चाहिए। हर गरीब के चेहरे पर खुशहाली झलकनी चाहिए, किसान का सम्मान होना चाहिए, हर व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। कोरोना के बारे में कहा कि कोरोना को जिन्न के बोतल में बंद कर दिया गया है। कल्याण सिंह को साकर करने के लिए हुए आज यूपी में बीजेपी बहुत जरूरी है। बीजेपी के हाथ में जीतने के बाद एक हाथ में बुलडोजर और एक हाथ में विकास की चाबी होगी।

LIVE TV