उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: मीरजापुर में ₹2800 करोड़ का पावर हब, लखनऊ में 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास और जनकल्याण से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है।

प्रमुख फैसले:

  • मीरजापुर में नया पावर हब: 765/400 केवी क्षमता का पूलिंग उपकेंद्र और ट्रांसमिशन लाइनें बनेंगी। कुल लागत ₹2799.47 करोड़
  • लखनऊ में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर: डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में ₹855 करोड़ से मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, नया OPD और टीचिंग ब्लॉक बनेगा।
  • प्रयागराज स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का विस्तार: 31,314 वर्ग मीटर जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग को 90 वर्ष के लिए ₹1 प्रति वर्ष के रियायती रेट पर दी जाएगी।
  • आगरा मेट्रो: कॉरिडोर-2 के लिए 550 वर्गमीटर नजूल भूमि निःशुल्क आवंटित।
  • लखनऊ मेट्रो: ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (फेज-1B) के लिए त्रिपक्षीय MoU को मंजूरी।
  • पशु चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात: इंटर्नशिप भत्ता ₹4,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह किया गया।
  • पंचायती राज: OBC आरक्षण के लिए ‘समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग’ का गठन।
  • नया विश्वविद्यालय: मीरजापुर के चुनार में ‘सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी’ स्थापित होगी।

Related Articles

Back to top button