पंखे में लटकी मिली थी महिला की लाश, पति गिरफ्तार

नई दिल्ली| दिल्ली में सोमवार को एक नवविवाहित महिला घर में मृत पाई गई। मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका इरम गोकुलपुरी में रविवार को अपने ससुराल में पंखे से लटकी पाई गई।

giraftari

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इरम के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इरम के माता-पिता ने उसके पति नजीम पर विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया है, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके पति ने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी।”

इरम और नजीम का निकाह पांच महीने पहले हुआ था और वह दो महीने की गर्भवती थी।

यह भी पढ़े: केजरीवाल बोले दिल्ली में बढ़ रहा अपराध, मोदी सरकार जिम्मेदार

अधिकारी ने कहा, “मृतका के पिता के आरोप के बाद नजीम को गिरफ्तार कर लिया गया। नजीम एक छोटी सी कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं।”

LIVE TV