देशबड़ी खबर

कौन बनेगा पश्चिम बंगाल का नया सीएम? बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, इन नामों पर चर्चा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक हो रही है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय हो सकता है।

भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार शुभेंदु अधिकारी माने जा रहे हैं। इसके अलावा दिलीप घोष, समिक भट्टाचार्य और अग्निमित्रा पॉल के नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी संगठनात्मक मजबूती, जनस्वीकार्यता और भविष्य की रणनीति को देखते हुए अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button