राहुल गाँधी के करीबी को बनाया जा सकता है पंजाब का अगला CM, ये नाम भी शामिल

पंजाब में लंबे समय से पंजाब में कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रहे विवाद ने आखिरकार केप्टन अमरिंदर सिंह से पंजाब की कप्तानी छीन ही ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब नया सवाक खड़ा हो गया है, कि अब अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर कई नामों की अटकलें लगाई जा रही है। साफ़ है कि इसका फैसला भी दिल्ली में बैठी पार्टी आलाकमान ही तय करेगी।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पूर्व सांसद और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को अगले मुख्यमंत्री का दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा और बेअंत सिंह के पोते और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर भी पार्टी आलाकमान विचार कर सकती है। वहीं, सोनिया गांधी की करीबी और पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी का भी नाम अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। तो अमरिंदर के खिलाफ रहे नवजोत सिंह सिद्धू भी इस रेस में शामिल हैं। गौरतलब है कि इस बार पार्टी राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाने पर भी विचार कर रही है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र दो डिप्टी सीएम में से एक दलित समुदाय और सिख समुदाय से बनाए जा सकते हैं।

इन अटकलों के बीच पंजाब में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है जिसमें पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं शामिल हो रहे हैं। 75 विधायकों की इस बैठक से ये साफ हो जाएगा की सूबे का अगला मुखिया किसे बनाया जाएगा।

LIVE TV