उत्तर प्रदेश

सुहागरात के सपने चकनाचूर! शादी से 3 दिन पहले दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, अब जेल में कटेगी रात

शादी से महज दो दिन पहले दूल्हे ने ऐसा कांड कर दिया कि उसकी बारात निकलने की बजाय जेल पहुंच गई।

जिले के देवढि गांव में रहने वाले वीर बहादुर अपनी शादी 20 अप्रैल को बिहार के कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर में तय थी। शनिवार को हल्दी की रस्म होनी थी, लेकिन 17 अप्रैल की शाम उसने गांव के टेंट व्यवसायी इमामुद्दीन के बेटे दिलनवाज पर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि वीर बहादुर पर पहले से कुछ बकाया था। जनरेटर मांगने पर इमामुद्दीन ने मना कर दिया तो दूल्हे को गुस्सा आ गया। विवाद बढ़ा तो दिलनवाज बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान वीर बहादुर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली दिलनवाज के हाथ में लगी, जिसे गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दूल्हे वीर बहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद घर में मंगल गीतों की जगह सन्नाटा पसरा है।

पुलिस अब वीर बहादुर के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर रही है।

Related Articles

Back to top button