मौसम अपडेट: भीषण च्रकवात में बदलेगा ‘मोचा’ जानिए दिल्ली और लखनऊ के तापमान पर क्या पड़ेगा असर

मई के माह में अब गर्मी का सितम बढ़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान बढ़ रहा है। इस बीच बंगाल और बिहार जैसे कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति भी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर तूफान मोका तेज हो रहा है।


आज यानी शुक्रवार 12 मई को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना तूफान दोपहर में एक भीषण चक्रवात में बदल जाएगा। इसके बाद यह उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुड़कर आगे बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि पूर्वी बांग्लादेश और म्यांमार तट की ओर यह आगे बढ़ेगा। इसी के साथ कई राज्यों में तेज हवाएं भी चलेंगी औऱ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। तूफान मोका बांग्लादेश औऱ म्यांमार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लैंडफाल करेगा। इसके कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच टकराने की उम्मीद 14 मई की सुबह को है।


बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे चक्रवात मोका रफ्तार को पकड़ेगा वैसे-वैसे ही दिल्ली समेत उत्तर-मध्य भारत में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। रिपोर्टस के अनुसार 12 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 के पार हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक 12 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी यही हाल देखने को मिलेगा। यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

LIVE TV