उत्तर प्रदेश

लखनऊ में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश से दिन में छाया अंधेरा

लखनऊ में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ घने काले बादल छा गए, जिससे दोपहर में ही अंधेरा छा गया। बारिश इतनी तेज थी कि वाहन चलाते समय लोगों को हेडलाइट जलानी पड़ी।

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बूंदाबांदी, तेज हवाओं, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button