उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम विभाग का ‘रेड अलर्ट’: सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन सचिव से की बात, सभी जिलों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा उत्तराखंड में आगामी दो दिनों के लिए भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन से सीधे बातचीत की और राज्य भर में संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मौसम के बदले मिजाज और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी संबंधित जिलों के प्रशासन और संबंधित विभागों को 24 घंटे पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, भूस्खलन संभावित मार्गों पर जेसीबी व आवश्यक उपकरणों की पूर्व तैनाती सुनिश्चित करने और नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने के आदेश दिए हैं।

इसके साथ ही, स्थानीय प्रशासन को स्थानीय नागरिकों और चारधाम व अन्य यात्राओं पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय रखने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button