
सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बढ़ती चिंता के बीच अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने इस मुद्दे पर अपनी राय देने से बचते हुए साफ कहा कि वे राजनीति में नहीं पड़ते।
एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे वांगचुक के प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया तो विवेक ने जवाब दिया, “यार मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं। इसलिए राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान नहीं देता। हम सिर्फ ऑब्जर्व करते हैं और सीखते हैं।”
विवेक ने आगे कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में हर आवाज को जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ये भी एक नई चीज थी और मुझे लगता है कि हेल्दी डेमोक्रेसी में हर आवाज को अपनी जगह मिलती है। अगर लोगों ने अपनी आवाज व्यक्त की है तो ये हेल्दी डेमोक्रेसी का संकेत है।”
हालांकि, विवेक ने वांगचुक की मांगों या प्रदर्शन का समर्थन या विरोध कुछ भी नहीं किया। उन्होंने सिर्फ लोकतंत्र में अलग-अलग विचार रखने की स्वतंत्रता पर जोर दिया।



