उत्तर प्रदेश

अयोध्या में सरयू नदी पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

अयोध्या में पवित्र सरयू नदी के गुप्तार घाट पर कुछ युवकों द्वारा नाव पर बीयर और मटन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक अपने साथियों का परिचय देते हुए पार्टी की बात कर रहे हैं। इस घटना से श्रद्धालुओं में गुस्सा है और सरयू की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया जा रहा है।

पुलिस कार्रवाई
कैंट पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों — लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद — को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी अमरजीत निषाद फरार है और उसकी तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामनगरी में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पवित्र स्थल की मर्यादा को ठेस पहुंचा रही हैं।

Related Articles

Back to top button