उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के लिए Uttarakhand सरकार की विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था, ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल से होगी रीयल-टाइम निगरानी

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष की चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यात्रियों की सेहत की रीयल-टाइम निगरानी ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्य व्यवस्थाएं:

  • चारों धामों, प्रमुख पड़ावों और यात्रा मार्गों पर स्थायी व अस्थायी मेडिकल यूनिट्स में अनुभवी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात।
  • यात्रा मार्ग पर 177 एंबुलेंस (108, ALS और कार्डियक एंबुलेंस) उपलब्ध।
  • टिहरी में बोट एंबुलेंस और AIIMS ऋषिकेश के माध्यम से हेलीकॉप्टर एंबुलेंस की सुविधा।
  • 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 33 स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पॉइंट स्थापित।
  • 16 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 46 मेडिकल ऑफिसर और 85 पैरामेडिकल स्टाफ 15 दिनों के रोटेशन पर तैनात।
  • 100 स्वास्थ्य स्वयंसेवक यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगे।

सरकार का प्रयास है कि न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Back to top button