
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज रिजल्ट जारी किया।
10वीं का रिजल्ट
रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा।
- बालिकाओं का पास प्रतिशत: 96.08%
- बालकों का पास प्रतिशत: 88.03%
कुल 1,12,266 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में सम्मिलित हुए और 1,00,373 छात्र उत्तीर्ण हुए।
इंटरमीडिएट का रिजल्ट
कक्षा 12वीं में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।
छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया है। शिक्षा मंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।



