उत्तराखंड

उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, जहां डाक से मरीजों को मिलेगी फ्री दवा

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में एक अनोखी पहल करने जा रही है। राज्य के सभी 95 ब्लॉकों में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां जांच, इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा एक ही जगह मिलेगी। शिविर में मरीज को सिर्फ उपचार ही नहीं, बल्कि उनकी बीमारी का पूरा विवरण लेकर दवाइयां डाक विभाग के माध्यम से घर पर भेजी जाएंगी। हर 15 दिन में एडवांस दवा मरीज के घर पहुंचेगी।

यह सुविधा उत्तराखंड को देश का पहला राज्य बना देगी जहां मरीजों को मुफ्त दवा डाक से मिलेगी। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय की पहल पर शुरू हो रहे इस अभियान का पहला शिविर 4 जुलाई को लगाया जाएगा।

शिविरों में ब्लड शुगर, सीबीसी, थायराइड, लिवर-किडनी फंक्शन, कोलेस्ट्रॉल, एक्स-रे, ईसीजी, बीपी जैसी जरूरी जांचें और हृदय, हड्डी, महिला, बाल, नेत्र, त्वचा रोग जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Back to top button